Skip to main content

आखिरी ओवर में रन नहीं बना सका भारत, अफगानिस्तान से मैच टाई

न्यूयॉर्क. जंक फूड छोड़ने का असर ड्रग्स छोड़ने जितना मुश्किल हो सकता है। मिशिगन यूनिवर्सिटी की रिसर्च में यह बात सामने आई। इसमें कहा गया कि अगर कोई व्यक्ति अचानक फास्ट फूड खाना बंद कर देता है तो उसे कम से कम एक हफ्ते तक थकान, डिप्रेशन और सिरदर्द जैसी समस्याएं रह सकती हैं। यही लक्षण ड्रग्स छोड़ने वाले व्यक्ति में भी दिखाई देते हैं। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर किसी ने शुरुआती पांच दिन जंक फूड छोड़ दिया तो उसके लिए इसे पूरी तरह बंद करना आसान होता है। साथ ही सारे बुरे असर भी धीरे-धीरे बंद हो जाते हैं।
रिसर्च के मुताबिक, फैट (वसा) युक्त खाना दिमाग को लत का शिकार बना देता है। लोगों को कुछ समय बाद अपनी डाइट बदलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

मोटापा बढ़ाता है फास्ट फूड : रिसर्चर डॉक्टर एशली गियरहार्ट का कहना है कि शक्कर और नमक, दोनों ही इंसानों में खाने की प्रबल इच्छा पैदा करते हैं। फास्ट फूड में आमतौर पर इनकी मात्रा काफी ज्यादा होती है। भूखा इंसान फास्ट फूड खाने की इच्छा नियंत्रित नहीं कर पाता पाता। इससे मोटापे की समस्या बढ़ती है।

231 लोगों पर की गई रिसर्च : रिसर्चर्स ने 231 वयस्कों पर रिसर्च के बाद यह रिपोर्ट तैयार की। सभी से पूछा गया फास्ट फूड छोड़ते वक्त कैसा महसूस किया। सभी की एक जैसी शिकायतें थीं। हालांकि, पांच दिन बाद उनकी हालत सामान्य होने लगी और फास्ट फूड छोड़ना आसान हो गया।

27 साल बाद 25% लोगों में होगा मोटापा : एक रिसर्च के मुताबिक दुनिया की करीब एक-चौथाई आबादी 2045 तक मोटापे का सामना कर रही होगी। माना जा रहा है कि इसी मोटापे की वजह से आने वाले समय में हर आठ में से एक व्यक्ति टाइप-2 डायबटीज का शिकार होगा और लोगों में दिल की बीमारियां और कैंसर के खतरे भी बढ़ेंगे।
दुबई. एशिया कप में मंगलवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच सुपर-4 का मुकाबला टाई रहा। वनडे में चार साल बाद भारत का कोई मैच टाई हुआ। 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में ऐसा हुआ था। वहीं, अफगानिस्तान पहली बार कोई मुकाबला टाई कराने में कामयाब रहा। अफगान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 252 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 49.5 ओवर में 252 रन पर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद ने 124 रन बनाए। यह उनके करियर का पांचवां शतक है। उन्हें मैच ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
टूर्नामेंट में 10 मुकाबलों के बाद भारत की जीत का सिलसिला टूटा : एशिया कप में भारत की लगातार 10 जीत का क्रम टूट गया। उसने इस संस्करण में इससे पहले अपने चारों  मुकाबले जीते थे। वह 2016 में एशिया कप का चैम्पियन बना था। तब भी उसने अपने सभी पांच मुकाबले जीते थे। 2016 में एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था। 2014 में उसने अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया था।

धोनी का कप्तान के तौर पांचवां टाई मैच : भारत के अब तक आठ मुकाबले टाई हुए हैं, जिनमें से पांच में धोनी ही कप्तान थे। इस मामले में वे दुनिया में सबसे आगे हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ, दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलॉक और वेस्टइंडीज के रिची रिचर्डसन के नाम 3-3 मैच हैं।कप्तान के तौर पर धोनी के 200 वनडे पूरे : इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने की। उन्होंने दो साल बाद वनडे टीम की कप्तानी की। धोनी 200 वनडे में कप्तानी करने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बने। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (230 मैच) और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग (218) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। धोनी ने 29 सितंबर 2007 को पहली बार टीम इंडिया की कमान संभाली थी। उन्होंने 29 अक्टूबर 2016 को विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी बार भारतीय टीम का नेतृत्व किया था।

शहजाद-जावेद ने दी मजबूत शुरुआत : अफगानिस्तान को ओपनर शहजाद और जावेद अहमदी ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 12.4 ओवर में 65 रन जोड़े। इनमें जावेद के सिर्फ पांच रन थे। इसके बाद 82 के स्कोर तक अफगान टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। शहजाद ने पांचवें विकेट लिए गुलबदीन नईब (15 रन) के साथ अर्घशतकीय साझेदारी की।

शहजाद के 2500 रन पूरे : शहजाद ने शतकीय पारी के दौरान अपने वनडे करियर में 2500 रन पूरे किए। ऐसा करने वाले वे अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी हैं। वे टीम की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 13 अर्धशतक भी लगाए हैं।

नबी का अर्धशतक : सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद नबी ने 64 रन की पारी खेली। उन्होंने अपने करियर का 11वां अर्धशतक लगाया। नबी ने सातवें विकेट के लिए नजीबुल्लाह जादरान के साथ 46 रन की साझेदारी की। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

राहुल-रायुडू ने की शतकीय साझेदारी : लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ठोस शुरुआत हुई। टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे लोकेश राहुल ने अंबाती रायुडू के साथ पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। रायुडू ने 57 और राहुल ने 60 रन बनाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए धोनी आठ रन ही बना सके। वहीं, 10 महीने बाद वनडे खेल रहे मनीष पांडे भी आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

धोनी के आउट होने पर भड़के फैन्स : धोनी बल्ले से फ्लॉप रहे। उन्हें आठ रन के निजी स्कोर पर ऑफ स्पिनर जावेद अहमदी ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया, लेकिन गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही थी। भारत का एकमात्र रिव्यू राहुल ने खराब कर दिया था। 21वें ओवर में राशिद खान की गेंद पर राहुल ने रिव्यू मांगा, लेकिन तीसरे अंपायर ने उसे खारिज कर दिया था। धोनी के आउट होने के बाद क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर अंपायर और राहुल के खिलाफ कई पोस्ट किए।भारत ने किए पांच बदलाव : भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। टीम प्रबंधन ने रोहित शर्मा, शिखर धवन, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया। उनकी जगह केएल राहुल, मनीष पांडे, दीपक चहर, सिद्धार्थ कौल और खलील अहमद को शामिल किया।

दीपक चहर का वनडे डेब्यू : इस मैच से दीपक चहर ने अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर की शुरुआत की। मैच से पहले धोनी ने उन्हें ब्लू कैप पहनाई। सात अगस्त 1992 को आगरा में जन्मे दीपक ने इससे पहले महज एक अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला था।

Comments

Popular posts from this blog

معاناة مانشستر يونايتد تنعكس على أرقام دي خيا في الدوري

دبي، الإم ارات العربية المتحدة ( ) -- يعاني الحارس الإسباني ديفيد دي خيا من تراجع في النتائج والمردود الذي يقدمه مع فريقه مانشستر يونايتد الإنجليزي هذا الموسم، إذ استقبلت شباكه عديد الأهداف خلال 12 جولة فقط في الدوري ال إنجليزي الممتاز لكرة القدم. في مقارنة الأرقام التي حققها دي خيا هذا ال موسم، مع أرقامه الموسمين الماضيين نجد أن الح ارس الإسباني فشل في الذود عن مرماه ف ي مرات عديدة هذا المو سم في الـ"بريميرليغ"، إذ استقبلت شباكه 21 هدفا خلال 12 جولة فقط. واستقبلت شباك دي حيا في الموسم الماضي   هدف ا خلال جولات الموسم كاملة والتي يصل عددها إلى 38 ج ولة، وفي العام الذي سبقه في موسم  / الدجاج أ و "لاس غاييناس" كما تلفظ باللغة الإسبانية، هو لقب أطلقه مش جعو بوكا جونيورز على النادي الغريم ريفربليت، بعد غيابه عن منصات ا لتتويج في الدوري بين عامي 1957 و 1975. وقد استخدم هذا اللفظ للمرة الأولى في عام 1966 خلال المباراة التي خسرها ريفربليت أ مام بوكا بهدفين لأربعة بعد أن كان متقدما عليه بهدفين نظيفين . بالمقابل، أط لق مشجعو ريفربليت على بوكا جونيورز لقب...

杜特尔特访华开启贸易新机遇

菲律宾总统罗德 里格·杜特尔特在 本周访问中国,缓和两国关系并试图达成新的贸易合同。 一到北京,杜特尔特立刻就会被这座融汇着历史沧桑、早已脱胎换骨的现代化大都市所震惊。12车道的宽阔道路、地上地下的多层次立体交通和成 片的摩天楼群无不彰 显着这座城市的企业精神和经济力量。 同时,随着首都 周边工厂冬季生产 量的扩大,“雾霾季”也开始了,杜特尔特很可能可以“幸运”地近距离体验北京的空气污染 。 除了达成贸易合同,杜特尔特还着眼于达成长期的 投资意向。最终,决定 他此次国事访问成败的因素不在于达成的经济合作规模,而在于他所选择的经济模式:是选择以资源密集型重工业为主的 模式,还是依靠以 创新和效率为主导的新亚洲模式。 数年前,怀疑论者们说中国在 人均 达到世界平均水平之 前不会参与遏制气候变化的国际行动。他们认为,从气候正义的角度出发,只有那些导致气候变化的罪魁祸首才需要减排。 但如今中国是世界第一大温 室气体排放国,也是受 全球变暖影响最严重的国家之一。中国领导人已经意识到,如果中国不做出切实的减排承诺,就不可能达成现实的全球性协议 。气候变化已经是一个关系到中国自身利益的问题。 杜特尔特总统在寻求与中国改善关系时也需要 带着这样的思路,他应该敏锐 地观察中国领导人如何向更高效和能源更可持续的经济转型。 彭博新能源财经指出,中国已经达到了煤炭峰值 ,未来15年大多数碳密集的化石燃料都将供过于求。如今中国面临着巨大的压力,要为其过剩的煤炭产能寻找新市场。中国正在以提供低息贷款的方式来寻求在其他国家建设高污染的燃煤电站,而菲律宾是可能的合作国之一。 菲律宾可能很快会成为一个煤炭倾倒场,让人不禁想起曾经一些不 快的往事:菲律宾 曾经就以贸易的形式接收了来自 加拿大的垃圾,并且在 援助的掩盖下收到了美国处理的存在缺陷的休伊直升机。 但是,世界清洁能源超 级大国间空前的 合作也带来了巨大的投资机遇,菲律宾可以善加把握。 去年12月,中美两国携手批准了 巴黎气候协定,标志着一个追求低碳发展 道路的新全球政治 意向的达成。但杜特尔特 新政府注意到 这个动向了吗?我们希望菲律宾总统能够对此有所关注。 据彭博新能源财经报道,截至2015年中国对可再生能源的投资已超过1000亿美元(6720亿元人民币)。产业观察家劳瑞·米利维塔指出,2015年...